5
(1)

भागलपुर। मायागंज अस्पताल में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल परिसर में स्थित जेनरेटर में अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले जेनरेटर से धुआं निकलता दिखा और कुछ ही क्षणों में उसमें आग भड़क उठी।

आग की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और अस्पताल के अन्य कर्मचारी तुरंत सक्रिय हो गए। उन्होंने अग्निशामक यंत्रों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया। कर्मचारियों की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

गनीमत रही कि आग अस्पताल की मुख्य इमारत तक नहीं पहुंची और न ही किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का बड़ा नुकसान हुआ।

घटना के दौरान कुछ समय के लिए अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के बीच भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया था, लेकिन स्थिति शीघ्र ही नियंत्रण में आ गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: