5
(1)

भागलपुर। जिले के सजौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुरडीह निवासी अनामिका झा ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट का गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

अनामिका ने बताया कि उसकी शादी 29 नवंबर 2019 को पूर्णिया जिला निवासी विवेकानंद झा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न हुई थी। विवेकानंद नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है। शादी के शुरुआती कुछ महीने सामान्य बीते और 13 अगस्त 2020 को अनामिका ने एक पुत्र को जन्म दिया।

जनवरी 2021 में उसका पति उसे लेकर पूर्णिया गया, लेकिन एक सप्ताह बाद ही वह उसे वहीं छोड़कर अकेले नोएडा लौट गया। इसके बाद अनामिका की सास कांति देवी और ससुर मिथिलेश झा ने उस पर दहेज में 5 लाख रुपये नकद और 10 कट्ठा जमीन लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

अनामिका का आरोप है कि जब उसने इस मांग को ठुकरा दिया, तो उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। साथ ही, उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति विवेकानंद का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध है और जब उसने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया, तभी से उस पर अत्याचार और अधिक बढ़ गया।

फिलहाल महिला थाना ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: