5
(1)

भागलपुर। भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल की पहल पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अवर सचिव द्वारा भेजे गए पत्र के आलोक में एलिमको (कृत्रिम अंग निर्माण निगम), कानपुर के सहयोग से भागलपुर लोकसभा क्षेत्र में पंजीकृत दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया है।

यह वितरण शिविर आरभीवाई (राष्ट्रीय वयोश्री योजना) एवं एडीआईपी (सहायक उपकरण वितरण योजना) के अंतर्गत आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन 24, 26, 27 और 28 जून 2025 को निम्नलिखित स्थानों पर किया जाएगा:

24 जून 2025 को सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में भागलपुर अनुमंडल के अंतर्गत जगदीशपुर, सबौर, नाथनगर, सुल्तानगंज, शाहकुंड, पीरपैंती एवं गोराडीह प्रखंडों के पंजीकृत दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा।

26 जून को शारदा पाठशाला मैदान, कहलगांव में कहलगांव एवं सन्हौला प्रखंड के लाभार्थियों के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा।

27 और 28 जून को नवगछिया अनुमंडल के सम्राट अशोक भवन में बिहपुर, गोपालपुर, इस्माइलपुर, खरीक, नारायणपुर, नवगछिया एवं रंगरा चौक प्रखंड के लाभार्थियों के लिए शिविर लगाया जाएगा।

सभी पंजीकृत लाभार्थियों को एलिमको, कानपुर द्वारा व्हीलचेयर, छड़ी, श्रवण यंत्र, चलने में सहायक उपकरण एवं अन्य सहायक सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

यह पहल न केवल दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में सहारा बनेगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी सहायता प्रदान करेगी। सांसद अजय मंडल ने आम जनता से अपील की है कि पात्र लोग समय पर संबंधित शिविर में उपस्थित होकर योजना का लाभ उठाएं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: