5
(2)

दिल्ली के रामपुरी बंगाली मार्केट की घटना, वसंतकुंज साउथ थाना में दर्ज था मामला

नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी घरारी निवासी मोहम्मद नौशाद (उम्र 32 वर्ष), पिता मोहम्मद नौशाद की शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। यह मामला छह माह पूर्व दिल्ली के रामपुरी बंगाली मार्केट में हुए मारपीट की घटना से जुड़ा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब छह माह पहले दिल्ली में नौशाद की पत्नी गुलशन खातून और उसके प्रेमी मोहम्मद आजम (निवासी यमुनियां, थाना परबत्ता) ने मिलकर नौशाद की लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और शराब की खाली बोतल से बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इस हमले में नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद घायल नौशाद ने दिल्ली के वसंतकुंज साउथ थाना में मारपीट का मामला दर्ज कराया था।

घटना के बाद नौशाद का इलाज दिल्ली एम्स सहित अन्य अस्पतालों में कराया गया। कुछ समय पूर्व अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह अपने घर पश्चिमी घरारी लौट आया था, जहां उसका इलाज स्थानीय स्तर पर जारी था। लेकिन शुक्रवार की रात उसकी स्थिति अचानक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने दिल्ली वसंतकुंज साउथ थाना और खरीक थाना को जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए खरीक थाना के जमादार विक्रम कुमार और मोहम्मद जियाउल इस्लाम खां मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

खरीक थानाध्यक्ष निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दिल्ली पुलिस को जानकारी दी जाएगी और आगे की कानूनी कार्रवाई वहीं से की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: