5
(1)

नवगछिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर नवगछिया कचहरी मैदान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी, अधिवक्ता और गणमान्य लोगों ने मिलकर योग कर स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में धीरज शर्मा, कैलाश चौधरी, अजय जयसवाल, प्रकाश सिंह, दीपक कर्मकार, योग गुरु विनोद बाबा और शेखर कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया और लोगों को योग के महत्व के बारे में जागरूक किया।

योग गुरु विनोद बाबा ने बताया कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने की एक साधना है। नियमित योग से व्यक्ति तनावमुक्त रहता है और जीवन में ऊर्जा बनी रहती है।

इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने देशवासियों से भी अपील की कि वे रोज योग करें और अपने जीवन में स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाना और स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: