3
(2)

बिहपुर विधायक ने जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी से मिलकर नुकसान व संभावित त्रासदी से कराया अवगत

राघोपुर से काजीकोरैया एवं नरकटिया से लेकर नन्हकार तक क्षतिग्रस्त बांध पर मरम्मती का कार्य होगा आरंभ

कोसी नदी के कालूचक एवं सिंहकुंड में भी कटाव निरोधी कार्य होगा आरंभ

भागलपुर। बिहपुर विस क्षेत्र के गंगा एवं कोसी नदी के तटबंधों के क्षतिग्रस्त स्थानों पर मंगलवार से कटाव निरोधी कार्य आरंभ हो जाएगा। इस मांग को लेकर सोमवार को पटना में बिहपुर विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इं शैलेंद्र सूबे के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी से मिले। उन्हें तटबंधो पर फ्लड फाईटिंग कार्य में हो रही देरी से होने वाले नुकसान व संभावित त्रासदी से भी अवगत कराया।विधायक श्री शैलेंद्र ने कहा कि पूर्व के बाढ़ कैलेंडर में बिहपुर एवं खरीक प्रखंड के तटबंधों पर मरम्मती कार्य की स्वीकृति जल संसाधन विभाग के द्वारा नहीं मिल पाई थी। जल संसाधन विभाग के द्वारा कार्य स्वीकृति नहीं मिलने से तटवर्ती गांव के लोग डरे सहमे थे। लगातार क्षेत्र के लोगों के द्वारा यह कहा जा रहा था कि तटबंध की मरम्मती का कार्य होना चाहिए, बांध पर कार्य की आवश्यकता है।नवगछिया भाजपा जिला उपाध्या प्रो गौतम व कुमार गौरव ने बताया कि विधायक श्री शैलेंद्र की मांग सह आग्रह पर मंत्री श्री चौधरी ने विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्य आरंभ करने का आदेश दिया। बताया गया कि गंगा नदी के तटबंध राघोपुर से काजीकोरैया एवं नरकटिया से लेकर नन्हकार तक जहां जहां बांध क्षतिग्रस्त है। उन स्थानों पर मरम्मती का कार्य आरंभ किया जाएगा। इसके साथ ही कोसी नदी के कालूचक एवं सिंहकुंड में भी कटाव निरोधी कार्य आरंभ होगा। वहीं विधायक ने कहा कि बाढ़ पूर्व बांध को दुरूस्त कर लिया जाएगा। क्षेत्रवासियों को बाढ़ की विभीषिका न झेलनी पड़े इसको लेकर वह हर तरह से तैयार है। वहीं इधर जल संसाधन विभाग ले कार्यपालक अभियंता गौतम कुमार ने कहा कि सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।मंगलवार से सभी स्थानों पर कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: