



भागलपुर के सन्हौला थाना क्षेत्र में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा सन्हौला प्रखंड के अमडीहा पंचायत अंतर्गत बनियाडीहा गांव में हुआ।
मृतक की पहचान गांव के रघुनंदन यादव (उम्र 64 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि वे गांव के पूरब स्थित बहियार में अपने भैंसों को चरा रहे थे। उसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई और अचानक आकाशीय बिजली गिरने लगी। वज्रपात की चपेट में आने से रघुनंदन यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सन्हौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उन्होंने थाने में इस संबंध में आवेदन भी दिया।
घटना की सूचना पर समाजसेवी रुपेश कुमार सिन्हा और दिलीप साह मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। प्रशासन की ओर से आपदा राहत को लेकर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।













