


कुरियन गांव का रहने वाला था मृतक, सिलीगुड़ी से लौटाकर लाए थे परिजन

भागलपुर के मुंगेर असरगंज थाना क्षेत्र के कुरियन गांव में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक अंकित कुमार की मौत इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में हो गई। अंकित, गांव के जयराम राय का पुत्र था।

परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन और उसके चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। वहीं, गंभीर रूप से घायल अंकित को पहले सुल्तानगंज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सिलीगुड़ी में भी इलाज से कोई लाभ नहीं मिला, जिसके बाद परिजन उसे मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।
मायागंज स्थित कैंप थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना से मृतक के परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।















