5
(1)

भागलपुर : मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के गमैल गांव निवासी 52 वर्षीय किसान ओमकार नाथ झा ने मानसिक तनाव में आकर चाकू से गला काट लिया था। इलाज के क्रम में भागलपुर के मायागंज अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिजनों के अनुसार, ओमकार नाथ झा ने सब्जी काटने वाले चाकू से खुद का गला काट लिया था। घटना के तुरंत बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बिहारीगंज ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें भागलपुर स्थित जेएलएनएमसीएच मायागंज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मायागंज स्थित बरारी कैंप थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पुत्र धीरज झा ने पुलिस के समक्ष अपना फर्द बयान दर्ज कराया है।

परिजनों ने बताया कि ओमकार नाथ झा सात जून से मानसिक तनाव में थे, लेकिन उन्हें किस बात का तनाव था यह स्पष्ट नहीं हो सका। घटना की रात उन्होंने अपनी तीनों विवाहित बेटियों से फोन पर बात की। फिर रात करीब 12 बजे पत्नी से पानी मांगा। पानी देने के बाद पत्नी जैसे ही बाथरूम गई, उन्होंने गला काट लिया। शोर सुनकर पुत्र धीरज मौके पर पहुंचा और चाकू छीना, इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

मृतक अपने पीछे तीन बेटियों, एक पुत्र और पत्नी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी मृत्यु से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: