5
(1)

भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत अम्मा पाली गांव स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में मनरेगा योजना के तहत बने खेल मैदान का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, ग्रामीणों और बच्चों की सक्रिय भागीदारी रही।

इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी देवेश कुमार गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह झूम्पा, पीटीए के अरुण कुमार, पंकज कुमार, राजीव कुमार, उपमुखिया प्रतिनिधि हिरदेश यादव, मोहित सिंह, कन्हैया सिंह, वार्ड सदस्य रोहित पासवान, मनोज पासवान, जितेंद्र पंडित, प्रभारी प्रधानाध्यापक सिकंदर पासवान, कुंदन कुमार, वार्ड प्रतिनिधि सुजीत पोद्दार, पूर्व वार्ड सदस्य पप्पू पंडित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

नव निर्मित इस खेल मैदान में बास्केटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल जैसी खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही दौड़ प्रतियोगिता के लिए रनिंग ट्रैक भी बनाया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को खेलकूद में बेहतर अवसर मिल सकेगा।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांव के युवाओं और छात्रों को खेल प्रतिभा निखारने का मंच मिलेगा और वे जिला एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भी भाग ले सकेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: