



नवगछिया । 10 मई 2025 को वादी सुरेंद्र साह के लिखित आवेदन के आधार पर पड़ोस में आयोजित शादी समारोह में किसी बात के विवाद को लेकर 03-04 अपराधकर्मियों के द्वारा इनके घर में घुसकर इनके पुत्र के साथ मारपीट कर जख्मी कर देने के आरोप में परबत्ता थाना कांड संख्या 76/25, धारा 126(2)/115(2)/117(2)/109/329(4)/303(2)/352/351 (2) (3) बीएनएस दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में कांड में संलिप्त आरोपी परबत्ता थाना क्षेत्र जमुनिया निवासी सिकंदर साह पिता स्व भूदेव साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
















