



नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए पहुंचे दूल्हे के बड़े भाई सुमन कुमार ने मारपीट की घटना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि उनके गांव के कुछ युवक काफी उद्दंड प्रवृत्ति के हैं और बार-बार उनके पारिवारिक आयोजनों में विघ्न डालते रहे हैं।
सुमन कुमार ने बताया कि इसके पहले भी उनकी बहन, भतीजी और भाई की शादी के समय इन युवकों ने विवाद किया था। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य झगड़ा नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हिंसा है।

उन्होंने बताया कि घटना के वक्त वे बाजार में थे। जैसे ही उन्हें जानकारी मिली, वे तुरंत घर पहुंचे, लेकिन तब तक दूल्हा और उनकी मां के साथ मारपीट हो चुकी थी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक वे मौके पर पहुंचे, पुलिस नहीं पहुंच पाई थी।
घटना के बाद पूरे परिवार और रिश्तेदारों में आक्रोश का माहौल है। कई रिश्तेदारों ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि शादी जैसे पवित्र अवसर पर इस तरह की हिंसा समाज में बढ़ती असहिष्णुता का उदाहरण है।
वही तो लेकर भाई सुमन कुमार ने बताया कि अभी वे अस्पताल से घर जा रहे हैं जहां से शादी समारोह के लिए वह बारात लेकर तेतरी दुर्गा मंदिर निकलेंगे । गुरुवार सुबह थाने में आवेदन लिखित रूप से दी जाएगी ।













