



भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड स्थित अशोक सम्राट भवन में बुधवार को तेली हक, अधिकार और स्वाभिमान सम्मेलन सह भामाशाह जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भागलपुर की मेयर डॉ. वसुन्धरा लाल उपस्थित थीं। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व महिला आयोग सदस्य कंचन गुप्ता, भाजपा के पूर्व शेखपुरा विधानसभा प्रत्याशी नरेश साह, पिरपैंती के जदयू प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता, जदयू नेत्री शालिनी साह, डॉ. राम कुमार गुप्ता, डॉ. नीरज कुमार, विक्रम कुणाल, राजेश बिहारी, महेश प्रसाद गुप्ता, मिथुन कुमार, निर्मल प्रसाद साह, चन्द्रशेखर प्रसाद गुप्ता और विनय गुड्डू समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पहले सत्र में महेश गुप्ता ने तथा दूसरे सत्र में डॉ. वसुन्धरा लाल ने की। मंच संचालन तेली समाज के संयोजक डॉ. नीरज कुमार ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और अतिथियों को माला पहनाकर एवं बुके भेंट कर की गई।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. वसुन्धरा लाल ने कहा कि तेली समाज को उनके हक व स्वाभिमान के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव में समाज को प्रतिनिधित्व देने हेतु सरकार से टिकट की मांग की।
इस अवसर पर तरुपेश कुमार, आशिष कुमार, कुणाल साह, दुर्गेश साह, संजीव कुमार राज सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।














