5
(1)

नवगछिया। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने गुरुवार को तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर संपूर्ण क्रांति के 250 सेनानियों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर संपूर्ण क्रांति मंच के जयप्रकाश महंत, अशोक यादव, शैलेंद्र कुमार सिंह पटेल, उपेंद्र यादव, शंकर, रंजय, बिजेंद्र यादव, जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज लाल, नवगछिया के कोषाध्यक्ष प्रमोद केडिया समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

समारोह के दौरान भूमिगत जेपी सेनानियों की लंबित 3351 फाइलों के निपटारे हेतु एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी का नेतृत्व विधायक गोपाल मंडल स्वयं करेंगे। कमेटी शीघ्र ही भागलपुर जिलाधिकारी से मिलकर लंबित फाइलों का सत्यापन कराएगी, ताकि जेपी सेनानियों को उनका वाजिब अधिकार मिल सके।

विधायक गोपाल मंडल ने इस अवसर पर कहा कि जेपी आंदोलन के सेनानियों ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने के लिए संघर्ष किया था। अब उनका सम्मान और अधिकार दिलाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वे इन सेनानियों की लड़ाई सड़क से लेकर विधानसभा तक पूरी मजबूती से लड़ेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: