5
(2)

भागलपुर। प्रेम प्रसंग के एक हैरान कर देने वाले मामले में एक महिला ने अपने पति और बच्चे को ट्रेन में छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। घटना उस समय हुई जब भागलपुर से दिल्ली जाने के लिए एक दंपति अपने दो छोटे बच्चों के साथ ट्रेन में सवार हुआ था। लेकिन रास्ते में सुल्तानगंज स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही महिला ने एक बच्चे को साथ लिया और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

बताया जाता है कि महिला का पति इस दौरान ट्रेन की बर्थ पर सो रहा था। ट्रेन जैसे ही सुल्तानगंज से खुलकर बरियारपुर पहुंची, तो पति की नींद खुली और उसने देखा कि पत्नी और एक बच्चा गायब हैं। वह घबरा गया और इधर-उधर खोजबीन शुरू कर दी। इतने में उसके साथ रह गए दूसरे बच्चे ने बताया कि मम्मी एक अंकल के साथ सुल्तानगंज स्टेशन पर उतर गई है।

बच्चे की बात सुनते ही पति और भी हतप्रभ हो गया। वह तुरंत अगले स्टेशन पर ट्रेन से उतरा और जैसे-तैसे सुल्तानगंज स्टेशन वापस पहुंचा। वहां पहुंचकर उसने स्थानीय लोगों और रेल कर्मियों की मदद से पत्नी की तलाश शुरू की, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद पति ने स्थानीय थाना और रेल पुलिस से संपर्क कर पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि उसकी पत्नी पहले से ही प्रेमी के संपर्क में थी और इसी योजना के तहत वह यात्रा के दौरान एक बच्चे को लेकर भाग गई।

घटना के बाद इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। महिला द्वारा एक मासूम बच्चे को छोड़कर इस तरह प्रेमी संग फरार हो जाना लोगों को हैरान कर रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार महिला की तलाश में जुटी हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: