5
(1)

नवगछिया। बिहार में चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय में बीएलओ और संबंधित पदाधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह ने उपस्थित सभी बीएलओ एवं अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए। इसके लिए बीएलओ को घर-घर जाकर सर्वे करना होगा, साथ ही नाम सुधार एवं विलोपन से संबंधित रिपोर्ट भी समय पर जमा करनी होगी, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

एसडीओ ने कहा कि यह कार्य पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ किया जाए। अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित करना है।

इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार, अंचलाधिकारी रोशन कुमार, पदाधिकारी सुनीता कुमारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: