5
(1)

भागलपुर : बिहार में इन दिनों पुलिस प्रशासन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सख्त नजर आ रहा है। पूर्वी क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार के नेतृत्व में भागलपुर, बांका और नवगछिया जिले में विशेष समकालीन अभियान चलाया गया, जिसके तहत तीन दिनों में कुल 174 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है।

इस विशेष अभियान के तहत वारंट, इश्तेहार और कुर्की जैसे मामलों के निष्पादन पर मुख्य रूप से फोकस किया गया। तीन दिनों में 57 कांडों के अभियुक्त, 112 वारंटधारी, 3 इश्तेहारी और 2 कुर्की अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। इसके अतिरिक्त कुल 726 मामलों का निष्पादन किया गया।

जिलेवार गिरफ्तारी और निष्पादन
जिला स्तर पर अगर कार्रवाई की बात करें तो भागलपुर में सबसे अधिक 61 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई, जहां 430 मामलों का निष्पादन भी हुआ।
बांका जिले में 72 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 216 मामलों का निष्पादन किया गया।
वहीं नवगछिया जिले में 41 अभियुक्त पकड़े गए और 80 मामलों में निष्पादन किया गया।

248 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला
पूर्वी क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार की अध्यक्षता में क्षेत्रीय तबादला समिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। इसमें भागलपुर, बांका और नवगछिया जिले में कार्यकाल पूरा कर चुके पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों का तबादला किया गया।

तबादले की प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित रैंडमाइजेशन सॉफ्टवेयर से की गई, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

जारी सूची के अनुसार तीनों जिलों में कुल 248 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया। इसमें भागलपुर से 113, बांका से 87 और नवगछिया से 48 जवान शामिल हैं।

तबादले के तहत 11 पुराने संतरी, 23 सिपाही, 5 आशु संतरी, 40 चालक हवलदार, 22 चालक सिपाही और 8 हवलदार को इधर से उधर किया गया है।

पूर्वी रेंज आइजी विवेक कुमार द्वारा चलाया गया यह विशेष अभियान अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक सुदृढ़ता के दृष्टिकोण से एक बड़ी पहल मानी जा रही है। इससे न केवल फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हो रही है, बल्कि पुलिस व्यवस्था को भी नया बल मिला है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: