



नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया मकंदपुर गांव में एक मासूम बच्ची खेल-खेल में घायल हो गई। चार वर्षीय अनुसकी पिता छोटेलाल शर्मा, अपने भाई के साथ घर में खेल रही थी। इसी दौरान उसके ही भाई ने अनजाने में हथौड़े से उसके हाथ पर प्रहार कर दिया, जिससे उसकी एक उंगली का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद परिजन बच्ची को लेकर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मायागंज अस्पताल या किसी अन्य उच्च चिकित्सा संस्थान में ले जाने की सलाह दी है।
परिजनों का कहना है कि यह पूरी घटना बच्चों के आपसी खेल के दौरान हुई। घायल बच्ची की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।















