



भागलपुर जिले के रंगरा थाना क्षेत्र के मंदरौनी गांव में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 100 वर्षीय वृद्धा द्रौपदी देवी की जान चली गई। बताया गया कि वे सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (JLNMCH) भागलपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बाइक चालक की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।













