



भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत कदवा गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक ऋषिकेश मंडल की मौत हो गई। बताया गया कि वह जलावन लेकर जा रहा था, तभी सड़क के ऊपर से गुजरे हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त हाई वोल्टेज तार काफी नीचे लटका हुआ था और पिछले पांच वर्षों से इसकी शिकायत की जा रही थी, लेकिन विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।













