5
(1)

गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए इस्माइलपुर बिंद टोली तटबंध से हटाए गए अतिक्रमण

कई घरों को कराया गया खाली

नवगछिया : गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत इस्माइलपुर बिंद टोली तटबंध पर बसे लोगों को हटाने की कार्रवाई की गई। तटबंध एवं आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सोमवार को वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गोपालपुर अंचलाधिकारी रोशन कुमार एवं थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में तटबंध को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए संयुक्त अभियान चलाया गया।

इस दौरान तटबंध पर बसे कई परिवारों को हटाया गया। कुछ लोगों ने प्रशासन के निर्देश का पालन करते हुए स्वयं अपने घरों को हटा लिया, जबकि कुछ अतिक्रमणों को प्रशासन द्वारा हटाया गया।

कार्यवाही के दौरान अंचलाधिकारी रोशन कुमार, थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, दरोगा शिवनंदन सहनी, रसनदेव पासवान, रंगरा थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार सहित राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार, बबलू कुमार, रामजपो तथा सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गंगा नदी के जलस्तर में और वृद्धि की संभावना बनी हुई है, ऐसे में तटबंध क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण आमजन और बांध की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। इसलिए सभी विस्थापितों से आग्रह किया गया है कि वे तटबंध क्षेत्र से हट जाएं और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

स्थानीय प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आगे यदि किसी ने तटबंध क्षेत्र में दोबारा अतिक्रमण किया तो उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई को लेकर आसपास के गांवों में चर्चा का माहौल बना हुआ है, वहीं कई लोगों ने प्रशासन की इस सतर्कता को सराहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: