5
(2)

भागलपुर विश्वविद्यालय (वीएमयू) में कुलपति प्रो. जवाहर लाल की सख्ती का असर देखने को मिला है। लंबे समय से लंबित 35 छात्रों के पेंडिंग रिजल्ट का निष्पादन आखिरकार सोमवार को शाम 5 बजे तक कर दिया गया।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. कृष्ण कुमार ने मारवाड़ी कॉलेज और महादेव सिंह कॉलेज के सभी लंबित मामलों को समय रहते निपटाते हुए इसकी सूचना कुलसचिव और जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) को दी। उन्होंने बताया कि यूजी सेमेस्टर-1, सत्र 2023-2027 के तहत जिन छात्रों का रिजल्ट पेंडिंग था, उनकी उत्तरपुस्तिकाओं की समीक्षा कर उसमें आवश्यक सुधार कर दिए गए हैं।

इस प्रक्रिया की जानकारी परीक्षा नियंत्रक ने दोनों कॉलेजों के प्रभारी प्राचार्यों को भी दे दी है।

विदित हो कि कुलपति ने इस मामले में गंभीर रुख अपनाते हुए रजिस्ट्रार को निर्देश दिया था कि यदि निर्धारित समय तक सभी 35 रिजल्ट मामलों का निष्पादन नहीं किया गया तो परीक्षा नियंत्रक के दो इंक्रीमेंट काटे जाएंगे।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि वे छात्र हितों को सर्वोपरि मानते हैं और समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

छात्रों में रिजल्ट के निष्पादन को लेकर खुशी का माहौल है, वहीं कुलपति की तत्परता और परीक्षा विभाग की कार्यशैली की सराहना भी की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: