5
(1)

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर मंगलवार को नगर परिषद सुल्तानगंज के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। बैठक में स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में एसएसपी हृदयकांत, ट्रैफिक डीएसपी आशीष कुमार सिंह, एसडीओ विकास कुमार, एडीएम विधि-व्यवस्था महेश्वर सिंह, एडीएम आपदा प्रबंधन कुंदन कुमार, वरीय उपसमाहर्ता सुधीर कुमार, नगर सभापति राजकुमार गुड्डू, उपसभापति नीलम देवी समेत सभी विभागों के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में डीएम ने मेला की साफ-सफाई, दुकानदारों द्वारा रेट लिस्ट लगाने, कच्ची कांवरिया पथ पर आठ फीट चौड़े रास्ते को सुनिश्चित करने, बिजली के तारों को सुरक्षित करने और कांवरिया पथ में बालू की गुणवत्ता जांचने के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं को परेशान करने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, वरीय उपसमाहर्ता मिथिलेश कुमार सिंह, डीएसपी चंद्र भूषण कुमार, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद, बाथ थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार, सीटी मैनेजर रबिश वर्मा, वार्ड पार्षद सरिता देवी, संजय चौधरी, रामानंद पासवान, नवीन कुमार बन्नी, सुभाष कुमार, विनोद रजक, जहान्वी गंगा महासभा के अध्यक्ष संजीव झा सहित कई गणमान्य व्यक्ति और विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: