5
(2)

भागलपुर। ट्रेन संख्या 22309/10 हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को अब जमालपुर तक विस्तारित कर दिया गया है। इस विस्तार के साथ ही ट्रेन की संचालन दूरी 386 किलोमीटर से बढ़कर 439 किलोमीटर हो जाएगी और परिचालन समय में भी परिवर्तन किया गया है।

नई व्यवस्था के अनुसार, हावड़ा से यह ट्रेन सुबह 7:45 बजे रवाना होगी और पूर्व निर्धारित समय दोपहर 1:50 बजे की बजाय अब 1:15 बजे ही भागलपुर पहुंचेगी। भागलपुर में दो मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन 1:17 बजे जमालपुर के लिए रवाना होगी, जहां यह 2:15 बजे पहुंचेगी।

जमालपुर में ट्रेन 75 मिनट तक रुकेगी और दोपहर 3:30 बजे वापसी यात्रा शुरू करेगी। शाम 4:22 बजे भागलपुर पहुंचेगी और दो मिनट बाद 4:24 बजे हावड़ा के लिए रवाना हो जाएगी। रात 10:05 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वर्तमान में यह ट्रेन भागलपुर में एक घंटे तक रुकती है, जिसे अब घटाकर दो मिनट कर दिया गया है।

वंदे भारत के बदले हुए समय के कारण भागलपुर-दुमका-जमालपुर रेलखंड की अन्य ट्रेनों—जैसे भागलपुर-हंसडीहा पैसेंजर, भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर, देवघर-जमालपुर और हंसडीहा-जमालपुर पैसेंजर के समय में भी बदलाव होगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, वंदे भारत की नई समय सारणी कब से लागू होगी, इसकी तिथि अभी तय नहीं हुई है। संभावना है कि नई समय सारणी में और भी परिवर्तन किए जा सकते हैं।

गौरतलब है कि यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के अन्य छह दिनों में संचालित होती है। मात्र 50 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने वाली इस ट्रेन के समय में पिछले छह महीनों में दो बार बदलाव किया जा चुका है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: