



नवगछिया। मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया शाखा की ओर से डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट डे के अवसर पर नगर के सुप्रसिद्ध चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
डॉक्टरों को समाज का निस्वार्थ सेवक और रोगियों का भगवान मानते हुए मंच द्वारा डॉ. बी.पी. सिंह, डॉ. ए.के. केजरीवाल, डॉ. बी.एल. चौधरी, डॉ. सोमन झा, डॉ. बी.पी. चौधरी, डॉ. बीना गुप्ता, डॉ. बादल चौधरी, डॉ. आर.सी. राय, डॉ. अरुण राय, डॉ. करण राज, डॉ. सौम्या चौधरी, डॉ. सुप्रियाम झा, डॉ. मुकेश कुमार एवं डॉ. संदीप गुप्ता को सम्मानित किया गया।

वहीं अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट्स में प्रतीक खेमका, नवीन केजरीवाल, श्रृति रूंगटा एवं राज चिरानिया को भी मंच द्वारा सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान सभी सम्मानित व्यक्तियों ने मंच के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष चेतन मुनका, सचिव दीपक मावंडिया, उप सचिव विवेक वर्मा, आयुष खेमका, उप कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश यादुका, उपाध्यक्ष सौरभ गर्ग, पूर्व अध्यक्ष सुभाषचंद्र वर्मा, प्रीतम चिरानिया सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।















