5
(2)

भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगोता स्थित शाहजंगी मैदान के पास आयोजित एक शादी समारोह के दौरान करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नीरज कुमार मंडल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, नीरज अपने दोस्त के घर उसकी बहन की शादी में शामिल होने गया था। समारोह के दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने और पानी को हटाने के लिए नीरज पंडाल पर चढ़कर तिरपाल ठीक करने लगा। इसी दौरान पंडाल हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया और करंट फैल गया, जिससे नीरज उसकी चपेट में आ गया।

स्थानीय लोगों ने नीरज को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस दुखद घटना के बाद शादी का माहौल पूरी तरह से गम में बदल गया। परिजनों और स्थानीय लोगों के बीच शोक की लहर फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: