5
(1)

भागलपुर। मुहर्रम त्योहार को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त शुभम कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, पुलिस उपाधीक्षक सदर अजय कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मुहर्रम जुलूस के शांतिपूर्ण आयोजन एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पुलिस उपाधीक्षक सदर ने बताया कि किला घाट, विश्वविद्यालय भागलपुर से आशानंदपुर, रेलवे ओवरब्रिज से पंखा टोली होते हुए शाहजहांगी तक के जुलूस मार्ग में सड़क की मरम्मत एवं समुचित व्यवस्था की आवश्यकता है।

इस पर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि मार्ग पर कहीं भी कंकड़-पत्थर न रहें, क्योंकि जुलूस में लोग नंगे पांव चलते हैं। अतिक्रमण हटाने, ठेले-खोमचे सड़क के एक ही किनारे लगाने, विद्युत विभाग को लटकते तारों की जांच कर सुधार करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही नगर निगम को पानी के टैंकर उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य विभाग को किला घाट एवं शाहजहांगी में एंबुलेंस तैनात करने, तथा पूरे जुलूस मार्ग की निगरानी ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी से कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि हर प्रमुख स्थान पर पर्याप्त संख्या में वालंटियर की नियुक्ति की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके।

प्रशासन की यह तैयारी मुहर्रम के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने और आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: