5
(1)

भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के शिक्षकों ने कुलपति की प्रशासनिक भवन कार्यालय में नियमित उपस्थिति की मांग को लेकर शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक धरना दिया। यह धरना कुलपति के प्रशासनिक भवन कार्यालय के समक्ष आयोजित किया गया।

धरना दे रहे शिक्षकों ने आरोप लगाया कि बार-बार अनुरोध के बावजूद कुलपति कार्यालय में नियमित रूप से नहीं बैठते हैं, जिससे छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और पेंशनधारियों को कामकाज में भारी परेशानी होती है।

धरना में सीनेट सह सिंडिकेट सदस्य डॉ. मो. मुश्फिक आलम, सिंडिकेट सदस्य प्रो. केके मंडल, प्रो. निर्लेश कुमार, डॉ. आबिद अंसारी, डॉ. चंदन कुमार समेत कई शिक्षकों ने भाग लिया।

शिक्षकों ने चेतावनी दी कि जब तक कुलपति मुख्यालय में रहकर प्रशासनिक भवन कार्यालय में नियमित नहीं बैठते, तब तक धरना जारी रहेगा। हालांकि, जिस दिन कुलपति मुख्यालय से बाहर रहेंगे, उस दिन धरना नहीं होगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: