



भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत की भागलपुर टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान गुड़हट्ठा चौक, बाइपास कुशवाहा चौक, जिछो और औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र में संचालित किया गया।
अभियान के तहत दुकानदारों को प्लास्टिक बैग की जगह इको फ्रेंडली थैलों का उपयोग करने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही हजारों इको फ्रेंडली थैलों का वितरण भी किया गया। आम जनता से अपील की गई कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्लास्टिक बैग का उपयोग न करें।

इस अवसर पर संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विभूति सिंह, खेल प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार भारती, स्वास्थ्य प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोज मंडल, आरटीआई प्रकोष्ठ जिला सचिव राजीव कुमार यादव, आरटीआई प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संजीव कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य नवीन कुमार सिंह, युवा प्रकोष्ठ जिला सचिव प्रवीण कुमार, योगेश कुमार वर्मा और रमण जी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













