0
(0)

भागलपुर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने पीरपैंती प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में मतदाता सूची के शुद्धिकरण, गणना प्रपत्र के वितरण, भराव एवं समय पर संग्रह से संबंधित पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस दौरान बीएलओ ने अपनी समस्याएं साझा करते हुए बताया कि वे अकेले ही विशेष पुनरीक्षण कार्य में लगे रहते हैं, जबकि अन्य विभागों के कर्मियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सेविका एवं सहायिका की भी सहभागिता होनी चाहिए।

बैठक में डायरेक्टर अमर कुमार मिश्र, डीसीएलआर सरफराज नवाज, बीडीओ अभिमन्यु कुमार, बीपीआरओ कामेश्वर नारायण, सीओ मनोहर कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रणव कुमार, आपूर्ति पदाधिकारी श्याम सुंदर, पीओ देवेश गुप्ता, श्रम पदाधिकारी बृजमोहन तांती, सीडीपीओ सहित सभी बीएलओ और पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने डीसीएलआर और बीडीओ को निर्देश दिया कि वे स्वयं फील्ड में जाकर कार्यों का निरीक्षण करें और प्रत्येक दिन की प्रगति की निगरानी करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीएलओ और अन्य संबंधित पदाधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करें।

साथ ही, मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज करने का भी निर्देश दिया गया, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग फॉर्म भरकर समय से जमा कर सकें और कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य में कोताही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे भागलपुर जिले में नवगछिया अब तक सबसे आगे चल रहा है, हालांकि शुक्रवार से पीरपैंती में भी गति आई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: