5
(1)

भागलपुर। जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में जीविका दीदियाँ बूथ स्तर पर सभी योग्य मतदाताओं को जागरूक कर रही हैं। वे न केवल मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा रही हैं, बल्कि प्रपत्र भरने और उसके संग्रहण में भी पूर्ण सहयोग दे रही हैं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के निर्देशानुसार जिले भर में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके सुचारू क्रियान्वयन के लिए जीविका दीदियों एवं सामुदायिक संगठन कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ा गया है। समूह से जुड़े परिवारों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म भरवाकर बीएलओ के पास जमा कराया जा रहा है।

प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक अभिषेक कुमार ने बताया कि जिले में 1842 सामुदायिक संगठन कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर अभियान से जोड़ा गया है। उन्हें प्रपत्र भरने, दस्तावेज की जानकारी देने तथा संग्रहण की विधि सिखाई गई है। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों में सभी घरों से फॉर्म एकत्र कर लिए जाएंगे।

इस्माईलपुर प्रखंड के परबत्ता पंचायत में सामुदायिक उत्प्रेरक के रूप में कार्यरत निशा कुमारी जीविका समूह से जुड़े प्रत्येक परिवार के घर जाकर फॉर्म संग्रह कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले दिन सभी परिवारों को फॉर्म देकर आवश्यक दस्तावेज की जानकारी दी गई थी। अब वह बीएलओ के साथ बैठकर प्रपत्रों की जांच कर रही हैं और सही फॉर्म को बीएलओ ऐप पर अपलोड भी किया जा रहा है।

गौरतलब है कि जिले में 25 जून से 26 जुलाई 2025 तक घर-घर सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसके बाद 1 अगस्त 2025 को प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। दावे और आपत्तियाँ 1 अगस्त से 1 सितंबर तक ली जाएंगी, जबकि अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर 2025 को प्रकाशित की जाएगी। इस अभियान में विभिन्न विभागों के कर्मियों और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर जिम्मेदारी दी गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: