5
(1)

भागलपुर । किलकारी बिहार बाल भवन, पटना के तत्वावधान में सैदपुर स्थित बॉल बैडमिंटन कोर्ट पर आयोजित द्वितीय किलकारी बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग का पुरस्कार वितरण समारोह किलकारी बिहार बाल भवन के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ।

इस प्रतियोगिता में किलकारी टाइगर्स ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि किलकारी टाइटंस उपविजेता रही। वहीं, किलकारी लायंस और किलकारी चैलेंजर्स को संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्रदान किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी और विशिष्ट अतिथि खेल विशेषज्ञ एवं समीक्षक प्रेमचंद झा उपस्थित रहे। मृत्युंजय तिवारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बॉल बैडमिंटन के खिलाड़ियों ने मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर बिहार को कई बार गौरवान्वित किया है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों को भी अन्य खेलों की तरह सुविधाएं और सम्मान प्रदान किया जाए।

विशिष्ट अतिथि प्रेमचंद झा ने कहा कि बॉल बैडमिंटन संघ लगातार खिलाड़ियों के हित में कार्य कर रहा है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन से खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारा जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मिल रहे हैं।

कार्यक्रम में बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन किलकारी पटना प्रमंडल के प्रभारी वेद प्रकाश ने किया।

इस अवसर पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के कार्यकारिणी सदस्य शिव नारायण पाल, शारीरिक शिक्षक सुनील कुमार, किलकारी के प्रशिक्षक राहुल कुमार, सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी आकाश कुमार, बैडमिंटन प्रशिक्षक श्रीमोद पाठक, क्रिकेटर प्रियांशु कुमार सहित अनेक खेलप्रेमी मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम की जानकारी राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: