



नवगछिया: अनुमंडल क्षेत्र का सुप्रसिद्ध श्री शिर्डी साईंनाथ दरबार, साईंनगर सहौरा में श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में 10 जुलाई 2025 (गुरुवार) को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री साईं बाबा के गुरु चरण पादुका पूजन से होगी, जिसके उपरांत भक्ति सत्संग और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु साईं बाबा के भजनों का रसपान करेंगे। श्री शिर्डी साईंनाथ दरबार को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाएगा, जिससे भक्तों को एक आध्यात्मिक वातावरण की अनुभूति होगी।
संध्या बेला में महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसके पश्चात सैकड़ों श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम की जानकारी समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर साझा की है।













