5
(1)

भागलपुर (सुल्तानगंज)। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के शुभारंभ में अब मात्र तीन दिन शेष रह गए हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा गंगा घाट से लेकर कच्ची कांवरिया पथ तक युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। गंगा घाट पर विभिन्न विभागों द्वारा कार्य किया जा रहा है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

पर्यटन विभाग द्वारा 200 बिस्तरों का रैन सेंटर, उद्घाटन मंच और दर्शक दीर्घा तैयार किया गया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से बैरिकेडिंग और जियो बैग लगाए जा रहे हैं। पीएचईडी विभाग ने शौचालय और पेयजल की व्यवस्था की है। नगर परिषद द्वारा सफाई, चेंजिंग रूम, लाइटिंग, मार्किंग सहित अन्य आवश्यक कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।

इस बीच देश-विदेश से श्रद्धालुओं का दल सुल्तानगंज पहुंचना शुरू हो गया है। कांवरिए गंगा घाट से पवित्र गंगाजल भरकर “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयघोष के साथ पैदल या वाहन द्वारा देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर रवाना हो रहे हैं।

इस बार श्रावणी मेले के उद्घाटन समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई मंत्री और पदाधिकारियों के पहुंचने की संभावना है। साथ ही प्रसिद्ध भक्ति गायक हंसराज रघुवंशी के आगमन की भी चर्चा जोरों पर है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: