


भागलपुर। जिले के बायपास थाना क्षेत्र अंतर्गत टूटा पुल के पास मंगलवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल युवक राजू ने बताया कि वह बाइक चला रहा था और उसके पीछे उसका दोस्त बैठा था। इसी दौरान एक इनोवा गाड़ी ने तेज़ी से ओवरटेक किया, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जगदीशपुर रेफरल अस्पताल भेजा।
फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।












