4
(3)

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी गांव में संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुए झगड़े में एक वृद्ध की दबिया से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना 10 जुलाई 2025 को सुबह करीब 7 बजे रंगरा थाना को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही रंगरा थाना की टीम और नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। साथ ही एफएसएल टीम द्वारा भी घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया गया।

मृतक की पहचान कमलेश्वरी यादव के रूप में हुई है। इस मामले में मृतक की पुत्री द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर रंगरा थाना कांड संख्या 155/25 दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर महज 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है: 1. मोहन यादव, पिता स्वर्गीय बीजो यादव, निवासी जहांगीरपुर बैसी 2. पप्पू यादव, पिता स्वर्गीय बालदेव यादव, निवासी जहांगीरपुर बैसी 3. पूजा देवी, पति पवन साह, निवासी जहांगीरपुर बैसी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी अभियुक्तों ने पूछताछ में हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या पूर्व से चल रहे संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद का परिणाम है।

फिलहाल, घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी बयान में स्पष्ट किया गया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: