



नवगछिया। 09 जुलाई 2025 को वादी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि ख़रीक थाना क्षेत्र के पात्रटोला निवासी गुलशन कुमार झा पिता अजय झा इनकी नाबालिग पुत्री को शादी के नियत से घर से भगा ले गया है। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या 209/25, धारा 137 (2)/96/351(2)(3)/352/3(5) बीएनएस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर महज कुछ ही घंटे के अंदर कांड की अपहृता को तेतरी दुर्गा मंदिर के पास से बरामद किया गया तथा कांड में संलिप्त अभियुक्त गुलशन कुमार झा पिता अजय झा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।














