5
(1)

भागलपुर : सावन का पवित्र महीना पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। सुल्तानगंज से देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम तक की 105 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा में लाखों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। इस दौरान कांवड़ पथ पर आस्था की कई अनोखी झलकियां देखने को मिल रही हैं।

ऐसी ही एक दृश्य सामने आया है कोलकाता से आए कांवड़िया रंजीत का, जिन्होंने अपनी कांवड़ में एक तरफ गंगाजल और दूसरी तरफ अपने छोटे बच्चे को बैठाकर बाबा धाम की यात्रा शुरू की है। रंजीत ने बताया कि उन्होंने बाबा भोलेनाथ से संतान की मन्नत मांगी थी और संतान प्राप्ति के बाद अब वचन निभाने निकले हैं। वे मानते हैं कि यह यात्रा उनके लिए सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि भावनात्मक रूप से भी विशेष है।

रंजीत की यह कांवड़ यात्रा श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। लोग इसे देखकर भाव-विभोर हो रहे हैं और इसे सच्ची आस्था की मिसाल मान रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: