5
(1)

भागलपुर। डुमर निवासी निकेत कुमार सिन्हा को एक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान सीपीआर तकनीक से बचाने के लिए जीवन जागृति सोसाइटी द्वारा ‘आपदा फरिश्ता सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सोसाइटी के अध्यक्ष व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार सिंह ने प्रदान किया।

सम्मान समारोह के दौरान डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कई बार लोग समय पर मदद न मिलने से जान गंवा बैठते हैं। ऐसे में अगर आम नागरिक सीपीआर जैसी प्राथमिक चिकित्सा तकनीक सीख लें तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सीपीआर सीखें और ज़रूरत के समय उसका उपयोग कर मानव सेवा में योगदान दें।

सम्मान पाने के बाद निकेत कुमार सिन्हा ने कहा कि यह पल उनके जीवन का सबसे भावुक और प्रेरणादायक क्षण है। उन्होंने कहा कि सीपीआर तकनीक उन्होंने डॉ. अजय कुमार सिंह से ही सीखी थी और उसका उपयोग कर एक व्यक्ति की जान बचाना उनके लिए गौरव की बात है।

इस अवसर पर मौजूद डॉ. कृष्णा सिंह ने निकेत के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे लोगों की संख्या बढ़नी चाहिए, ताकि आपात स्थितियों में कोई जीवन बचाया जा सके। जीवन जागृति सोसाइटी की यह पहल आम नागरिकों में जागरूकता फैलाने और उन्हें प्रशिक्षित करने की दिशा में एक अहम कदम है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: