



नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के वैसी गांव में डीजे की तेज आवाज का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। शनिवार देर रात डीजे की ध्वनि कम करने को कहने पर कुछ लोगों ने मिलकर युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मो. हसलेन (उम्र 28 वर्ष), पिता मो. मंजूर, निवासी — बैसी, थाना — रंगरा के रूप में की गई है।

घटना के बाद परिजनों द्वारा घायल हसलेन को तत्काल नवगछिया के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका प्राथमिक इलाज किया गया। अस्पताल में घायल के भाई मो० कोनेल आलम नें बताया कि वैसी गाँव में उनके मोहल्ले में डीजे बजाया जा रहा था, जिसकी तेज आवाज से मोहल्ले के लोग परेशान थे। जब एखलाक ने आवाज कम करने का आग्रह किया, तो कुछ लोग आक्रोशित हो गए और उस पर हमला कर दिया।
घायल का देर रात तक नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा था ।













