



भागलपुर नवगछिया पुलिस जिला के खरीक बाजार में सोमवार को जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दर्जी मोहम्मद सरफुद्दीन पर पड़ोसी परवेज ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
पीड़ित के परिजन मोहम्मद साबिर ने बताया कि सरफुद्दीन और परवेज के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। सोमवार को परवेज अपने साथी अरशद के साथ पहुंचा। पहले अरशद ने सरफुद्दीन की कनपटी पर हथियार सटा दिया और फिर परवेज ने चाकू से उसका गला रेतने की कोशिश की। गला नहीं कटने पर परवेज ने चाकू से उसकी नाक काट दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

घायल सरफुद्दीन को गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही खरीक थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल आरोपी परवेज और अरशद फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।













