5
(1)

भागलपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने सोमवार को बरारी के विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा भरे जा रहे गणना प्रपत्रों की जांच की और उनसे कार्य की प्रगति तथा प्रक्रियात्मक जानकारी का फीडबैक लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देश दिया कि सभी प्रपत्रों को पूरी सतर्कता और पारदर्शिता के साथ भरें ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो। उन्होंने मतदाता सूची अद्यतन कार्य को समयबद्ध और सटीक रूप से संपन्न करने पर बल दिया।

इसके बाद डॉ. चौधरी ने 156-भागलपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में स्थापित नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने गणना प्रपत्रों को डिजिटल रूप से अपलोड कर रहे कर्मियों से संवाद किया और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए ताकि अपलोडिंग कार्य शीघ्रता और शुद्धता के साथ हो सके।

इस निरीक्षण में सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, 156-भागलपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, निर्वाचन शाखा की नोडल पदाधिकारी अंकिता कुमारी तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: