5
(2)

लगाई न्याय की गुहार

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवटोलिया वार्ड संख्या 14 निवासी मसो रेणु देवी पति स्व सीताराम पासवान ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर दबंगों द्वारा जबरन पैतृक जमीन पर मिट्टी भराई पर रोक लगाने की गुहार थानाध्यक्ष से लगाई है। आवेदन में पीड़िता ने लिखा है कि सिंहपुर मौजा स्थित खाता 1266, खेसरा 2352, में 11 डिसमिल मेरा पैतृक जमीन है। जिसपर अभियूक्त नवटोलिया निवासी सुदर्शन यादव पिता अनिल यादव मिट्टी भराई कर रहा है।

ज्ञात हो कि उक्त जमीन का हमलोगों के बीच आपसी बंटवारा नही हुआ है। इसके बावजूद मेरे देवर नवटोलिया निवासी सुनील पासवान पिता स्व दरोगी पासवान के द्वारा उक्त खाता खेसरा से 5 धुर जमीन नवटोलिया निवासी सुदर्शन यादव पिता अनिल यादव के यहां गुपचुप तरीके से कबाला कर दिया। अब सुदर्शन यादव उस जमीन पर कब्जा करने की नीयत से जबरन मिट्टी भराई कर रहा है। वही जब मना करने जाती हूँ तो जाती सूचक गाली गलौज करने के साथ ही .

मारपीट पर उतारू हो जाता है। पीड़ित महिला ने लिखा है कि मेरे पति की मौत वर्ष 2017 में गंभीर बीमारी से हो गई जिसके बाद आजतक पैतृक संपत्ति का बंटवारा नही हुआ है। वही पीड़िता के द्वारा अंचल अधिकारी नारायणपुर को आवेदन देकर मोटेशन पर रोक लगाने की मांग की है। इस बारे में भवानीपुर थानाध्यक्ष पुनि महेश कुमार ने कहा, आवेदन प्राप्त नही हुआ है आवेंदन मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: