


अज्ञात चोर के विरुद्ध केस दर्ज

नवगछिया । सावन की पहली सोमवारी पर महादेवपुर गंगा घाट जल भरने आए मधेपुरा जिला के एक श्रद्धालु की बाइक जाह्नवी टीओपी के सामने शिव मंदिर समीप वाहन पार्किंग से चोरी हो गई। मामले को लेकर मधेपुरा जिलांतर्गत उदाकिसुंगंज थाना क्षेत्र के करौती बाजार निवासी विकास कुमार पिता चानो राम ने इस्माइलपुर थाना में आवेंदन देकर अज्ञात चोर के विरुद्ध बाइक चोरी का केस दर्ज कराया है।

लिखा है कि सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे जाह्नवी टीओपी के सामने बने वाहन पार्किंग स्थल पर काला-उजला रंग का हीरो स्प्लेंडर बाइक बीआर 43 जे 3071 को खड़ी करके महादेवपुर गंगा घाट स्नान करने चला गया। करीब 5 बजे जल भरकर लौटा तो पार्किंग स्थल से बाइक गायब था। विकास ने बताया कि महादेवपुर घाट से जल लेकर सिहेंश्वर स्थान मधेपुरा जाने वाला था। बाइक चोरी होने के बाद विकास जल नही चढ़ा पाया। इस बारे में इस्माइलपुर थानाध्यक्ष पुनि धीरज कुमार ने कहा, पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।















