



नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 10 जुलाई 2025 को वादिनी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि इनकी नाबालिग पुत्री बीते कल संध्या 04 बजे खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरहर निवासी बब्लू सिंह पिता महेश मंडल के बुलाने पर घर से निकली थी जो लौट कर वापस नहीं आयी है। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या 162/25 दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में सोमवार को कांड की अपहृता को बरामद कर चिकित्सीय जाँच एवं न्यायालय में बयान उपरांत उनके परिजन को सौपा गया।














