



नवगछिया । खरीक थाना कांड संख्या 62/21, 29 मार्च 2021, धारा- 30 (ए) / 38 (ⅰ) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के प्राथमिकी अभियूक्त समस्तीपुर जिलांतर्गत हसनपुर थाना क्षेत्र के परिदाह वार्ड संख्या 07 निवासी कुंदन यादव पिता मारकंडे यादव के विरूद्ध न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार वारंट के आलोक में पुअनि मो नसीम अंसारी के द्वारा अभियूक्त के घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।













