5
(1)

नवगछिया में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जिला इकाई द्वारा मतदाता पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान ने की।

इस दौरान मौजूद राजद नेताओं और संगठन पदाधिकारियों ने मतदाता सूची में जारी अनियमितताओं पर गहरी चिंता जताई। राजद नेताओं का आरोप था कि बीएलओ द्वारा मतदाताओं को निर्धारित दो फॉर्म नहीं दिए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, कई बीएलओ बिना किसी आवश्यक कागजात के मतदाता सूची देखकर चुनाव आयोग के दबाव में जल्दबाज़ी में नाम अपलोड कर रहे हैं, जिसकी कोई पावती भी नहीं दी जा रही है।

राजद नेता गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि चुनाव आयोग का यह रवैया पूर्वाग्रह से ग्रसित प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि आयोग की कार्यप्रणाली से उसकी विश्वसनीयता आम जनमानस के बीच प्रभावित हो रही है, जो किसी संवैधानिक संस्था के लिए चिंता का विषय है।

बैठक में राजद जिला प्रवक्ता कपिलदेव मंडल, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मो. मोहिउद्दीन, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष केदार शर्मा, रंगरा प्रखंड अध्यक्ष मेही दास, इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष लड्डू दास, कार्यालय सचिव गौरीशंकर यादव, प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु यादव, आपदा प्रकोष्ठ के अशोक यादव, पंचायत अध्यक्ष राजेश पंडित, विनोद सिंह निषाद, अखिलेश सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: