5
(1)

व्यवस्था में सुधार करने का दिया निर्देश

खगड़िया जिला निवासी सीमा कुशवाहा ने स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था को लेकर की थी लिखित शिकायत

भागलपुर सिविल सर्जन डाॅ अशोक प्रसाद सिंह ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को ड्यूटी पर तैनात पाया। मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया जिला के पसराहा थानांतर्गत महद्दीपुर निवासी सीमा कुशवाहा ने बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में व्याप्त कुव्यवस्था को लेकर लिखित शिकायत की थी। जिसमें इन दिनों अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में गिरावट, रात में मरीजों के लिए उचित व्यवस्था का नहीं होना, मरीजों के साथ बुरा व्यवहार करना, अभय यादव नामक कर्मी का बोलबाला होना व इससे सारे डाॅक्टरों का डरना जैसी शिकायत की है।

आवेदक ने वरीय अधिकारी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में सुव्यवस्था स्थापित कर गरीबों के कल्याण का आग्रह किया है। इधर अभय यादव ने अपने उपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। सिविल सर्जन इन सभी बिंदुओं पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार व स्वास्थ्य प्रबंधक शंकर पासवान समेत अन्य कर्मियों से जानकारी ली। तोड़फोड़ मामले में हुई क्षति को भी दिखाया गया। वही कई ग्रामीणों एवं मरीजों ने चिकित्सक नहीं रहने व मधुरापुर बाजार में अवैध क्लीनिक, अल्ट्रासाउंड व पैथोलाॅजी लैब पर कार्रवाई की मांग सीएस से किया। सीएस ने बताया कि रोगियों का पर्चा कट रहा है, दवाईयों का वितरण हो रहा है। वही रोगियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने निरीक्षण में अस्पताल की व्यवस्था संतोषजनक पाया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: