



नवगछिया: गुरुवार को एनएच-31 पर संतोष धर्मकांटा के पास एक टोटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार छात्रा घायल हो गई। घायल युवती की पहचान नेहा कुमारी के रूप में हुई है, जो गोपालपुर थाना क्षेत्र के तेरासी गांव निवासी अशोक पासवान की पुत्री हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, नेहा कुमारी टोटो से यात्रा कर रही थीं। टोटो चालक भटगामा निवासी राहुल कुमार पिता संजय झा, जो चौसा (मधेपुरा) के निवासी हैं । संतोष धर्मकांटा के समीप टोटो असंतुलित होकर पलट गया।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने नेहा कुमारी को टोटो से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया ।













