



परिजनों ने बताया मतगणना कंट्रोल रूम से कॉल पर प्रेशर देने की वजह से हुई मौत
भागलपुर/पीरपैंती। प्रखंड के मध्यविद्यालय बड़ी मोहनपुर मे कार्यरत सहायक शिक्षक प्रमोद मंडल की हार्ड अटेक से मृत्यु हो गयी। वही मृतक शिक्षक की पत्नी सरिता देवी ने जानकारी दी की सुबह मे मतगणना विभाग के कंट्रोल रूम से कॉल किया गया की जल्दी आइये तो मेरे पति ने हमसे भोजन मांगे और जब मैं खाने के लिए दी तो इतना टेंशन मे थे की जल्दी जल्दी के चक्कर मे खाना खाते समय गिर गए तभी हम और घर वाले तुरंत ग्राम खवासपुर से पीरपैंती निजी क्लिनिक लें गए लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गयी। वही मृतक की पत्नी सरिता देवी, बड़े भाई राजकुमार मंडल सहित परिजनों का कहना है बूथ नंबर 170 मे मतगणना कर रहे थे लगभग 75% से अधिक कार्य पूरा कर चुके थे लेकिन फिर भी कंट्रोल रूम से बार बार प्रेशर देकर मौत के घाट उतार दिए।

दिन भर हर घंटे मे कॉल करके प्रेशर दिया जाता था। कुछ दिन पूर्व मे बिहपुर उप चुनाव मे चुनाव ड्यूटी दी गयी थी उसके बाद इतना कार्य करने के बाद भी ऊपर से परेशान किया जाता था।मृतक अपने पीछे तीन पुत्र लक्षित राज 9 वर्ष, हर्ष राज 6 वर्ष, ऋषि राज 2 वर्ष सहित परिजनों को छोड़ चल बसे। पीरपैंती प्रखंड प्रमुख रश्मि कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार, अंचलाधिकारी मनोहर कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बालदेव ठाकुर, शिक्षक ओम यादव, मानिकपुर मुखिया प्रतिनिधि गुंजन साह, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि दिलीप मंडल, विकास कुमार यादव सहित कई प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मृतक शिक्षक के आवास ग्राम खवासपुर पहुँच कर संतावना व्यक्त करते हुए उचित मुआवजा की दिलवाने की माँग किए।

वही मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मौके पर प्राथमिक विद्यालय लक्ष्यमिनिया मे कार्यरत शिक्षक केशव मंडल ने जानकारी दिए की मेरे पास भी इतना कंट्रोल रूम से कॉल करके प्रेशर दिया जाता था की लगता था की सांस अटक जाएगा उसी प्रकार 170 बूथ मे मृतक प्रमोद मंडल को मिला था और हमें 169 बूथ नंबर मे दिया गया दो बीएलओ का कार्य एक शिक्षक को देकर करके परेशन किया जाता है जबकि हम दोनों अच्छे से ईमानदारी पुर्वक कार्य कर रहे थे फिर भी परेशान किया जाता था।













